नई दिल्ली : केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एलान किया है कि अगले दो हफ्ते में बीएसएनएल 4G को लॉन्च होने वाला है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने 200 साइटों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करने की कवायत शुरू करदी है, और तीन महीने के परीक्षण के बाद, यह प्रति दिन औसतन 200 साइटों को लॉन्च करेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस विषय में बताया है कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा। BSNL के 4जी नेटवर्क के लिए टीसीएस देशभर के करीब एक लाख साइट्स पर इंस्टॉलेशन और रखरखाव काम देखेगी।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने ये भी कहा कि , “4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया है। चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों की स्थापना की गई है और अगले अधिकतम दो सप्ताह के भीतर यह लाइव हो जाएगा।”
केंद्रीय मंत्री का एलान,जल्द लॉन्च होगी 4G सर्विस

