एन चंद्रशेखरन दोबारा बने टाटा संस के चेयरमैन

मुंबई : टाटा संस ने अगले पांच सालों के लिए एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने आज अपने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से चेयरमैन के पद पर नियुक्त कर दिया है।टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड की मीटिंग में रतन टाटा विशेष रूप से आमंत्रित किये गये थे। उन्होंने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने सिफारिश की कि उनके कार्यकाल को और पांच साल की अवधि के लिए बढ़ाया जाये, जिसे बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी। चंद्रशेखरन ने कहा कि पांच वर्षों से टाटा समूह का नेतृत्व करना मेरे लिए हमेशा से सौभाग्य की बात रही है बता दें कि कंपनी के चेयरमैन के रूप में चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा था।


निदेशक मंडल ने कार्यकारी चेयरमैन के प्रदर्शन की प्रशंसा की और अगले पांच साल के लिए कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर उनकी पुन: नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी. चंद्र नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखरन ने टाटा संस की बागडोर 2017 में संभाली थी जब समूह नेतृत्व संकट से जूझ रहा था। उनके कार्यकाल का ज्यादातर हिस्सा उनके पूर्ववर्ती सायरस मिस्त्री से कानूनी लड़ाई में चला गया। चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के निदेशक मंडल में आये थे और जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया. आधिकारिक प्रभार उन्होंने फरवरी 2017 में संभाला।