रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति की तरफ से बड़ा बयान दिया है, ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक सम्प्पन हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में हो रहा है और श्रद्धालु पहले चरण का काम पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा। ये भी बताया गया है कि भूतल पर अन्य कार्यों के अलावा पहले चरण में पांच मंडप का निर्माण कार्य पूरा होगा।
साथ ही ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे लगे हैं। उनमें आइकॉनोग्राफी का काम पूरा किया जाएगा। इस साल के अंत तक श्रद्घालु दर्शन कर सकेंगे। संपूर्ण मंदिर कब तक बन कर तैयार होगा, के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि मंदिर दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।

