जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ऊपरी इलाके में आज शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। एक अधिकारी ने कहा है कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी करनी शुरू करदी। जवाब में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई है। तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इलाके में आज बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ जारी

