देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर आज सोमवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव को मार दिया गया, जिसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। प्रतिशोध में भेद आरोपी पक्ष के घर जा धमकी और सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचकर धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति, पत्नी दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके डीएम, एसपी सहित कई थानो की पुलिस आ पहुंची। आपको बतादें कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है जहां इस भूमि को लेकर विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में जारी था इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। आज सोमवार सुबह जब भूमि पर प्रेम पहुंचे तो जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे और जो जहां मिला उसकी हत्या करने लगे।
घर में घुसकर बहाईं खून की नदियां- पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच का मर्डर
फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश को मारा। भीड़ ने उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।
सीएम ने जताया दुःख –
सीएम योगी ने देवरिया घटना पर दुःख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

