कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी भाजपा का छोड़ा दामन

लखनऊ: विधानसभा चुनाव से ठीक ;पहले यूपी में दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों कई बड़े नेताओं ने पार्टियां बदली हैं। अब इसी में दो दिन पूर्व ही कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद ने पद से इस्तीफ़ा दिया है जिसके बाद भाजपा को एक बड़ा झटका फिर लगा है सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर उन्होंने बताया है कि योगी सरकार में पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के साथ के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाया गया है।

उन्होंने योगी सरकार पर दलितों व पिछड़ों के आरक्षण से खिलवाड़ करने की बात कही है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन दिया है।  स्वामी प्रसाद के साथ भाजपा के तीन और विधायकों ने इस्तीफा दिया था। जिनमें से तिंदवारी से विधायक बृजेश प्रजापति, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, तिलहर से रोशन लाल वर्मा भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *