आज साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय


आज शुक्रवार 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है। पहला सूर्य ग्रहण लग चूका है जिसके बाद आज ये साल का चंद्रग्रहण पहली बार लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो भारत में नहीं दिखाई दिया था अब चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण 05 मई को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन है वैसे तो ये भौगोलिक है लेकिन कई पौराणिक मान्यता भी है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक लग जायेंगे, आज ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *