सैन्य वाहन में आग लगी,जवानों की गई जान

पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र से दुखद खबर है यहां आज गुरूवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में अचानक आग लग जाने से चार जवान जलकर जान गवा बैठे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और सेना को सूचित किया, बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच शुरू हो चुकी हैं।

सेना प्रवक्ता जम्मू ने अपील करते हुए कहा कि घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को प्रसारित न किया जाए। उन्होंने कहा कि हादसे की पुष्टि के तुरंत बाद ही बताई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *