हिमांचल प्रदेश: ऊना की पटाख़ा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,7 की मौत

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हुआ है ,इस धमाके में अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों की बुरी तरह झुलसने से हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज़ के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौक़े पर पहुँच गई है और राहत व् बचाव कार्य में जुट गई है। धमाके में घायल एक महिला ने बताया कि विस्फोट के समय पटाख़ा फैक्ट्री में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। काम के दौरान ही अचानक जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद फैक्ट्री में आग भड़क गई।

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक सात महिला मज़दूरों की मौत की पुष्टि हो गई है,लेकिन पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पूरे हादसे की जांच की जा रही है।और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह विस्फोट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कई महिलाएं जिंदा जल गईं, आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. और घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है। विस्फ़ोटके बाद मौक़े से 7 शव मिले हैं ,और ये सभी शव महिलाओं के हैं।