नई दिल्ली : पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में आज मंगलवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। अदालत ने बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया था। इसलिए योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण अदालत कक्ष में उपस्थित हैं।
19 अप्रैल को सुनवाई हुई थी
सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की थी। इससे पहले 19 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। अदालत ने योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी थी।

