मंगलौर : एक बड़ा हादसा सामने आया हरिद्वार से गंगा स्नान कर मथुरा की ओर से आ रहे,गुजरात के यात्रियों से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलटी। इस दुखद हादसे में करीब 12 लोग गंभीर तरह से घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार रात गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से अंजली (13) राहुल (42) कांता (40) लागूबेन (50) और मिट्ठल (61) निवासी गुजरात करीब 12 यात्री गंभीर रूप घायल हो गए।
जबकि बस की चपेट में आने से मंगलौर निवासी एक युवक अर्जुन (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। बताया गया है कि यात्री हरिद्वार से गंगा स्नान कर मथुरा जा रहे थे।

