Good News :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल,जानिए कीमतें 

लखनऊ : यूपी बिहार नागरिकों के लिए अच्छी खबर है जिसके चलते वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट सामने आई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार (01 नवंबर) सुबह नई रेट लिस्ट साँझा हुई है जिसके तेल की कीमतों में गिरावट आई है। जिनमें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में तेल की कीमतें कम हुईं हैं ,दिल्ली-मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई कमी नहीं हुई है।

सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से जारी नई कीमतों के अनुसार , उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता हो गया है। इसकी नई कीमतें 96.65 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, डीजल के दाम में 32 पैसे की कटौती हुई है और इसकी नई कीमत 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के भाव में एक पैसे की मामूली गिरावट । यहां पेट्रोल अब 96.57 रुपये लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उधर, बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *