बीते रविवार को गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से चारो तरफ अफरातफरी है जांच शुरू हो चुकीं हैं आज खुद पीएम मोदी मोरबी पहुँच रहे हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज मोरबी जाकर स्थिति का जायजा लेने वाले हैं।
इससे पहले उन्होंने कल अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की थी मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती नईम शेख ने आंखों देखी बयां की है। उन्होंने बताया, हम छह लोग पुल पर गए थे।
उसमें से पांच ही वापस आ सके। एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया, मैं तैरना जानता था इसलिए बच गया। इसके बाद मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ लोगों को बचाने में मदद की। आपको बतादें कि मोरबी हादसे के बाद दर्ज की गई एफआईआर में पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी का नाम तक नहीं है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन बजकर 45 मिनट पर हादसे वाली जगह पर पहुंचेंगे।इस बड़े हादसे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल न्यायिक आयोग नियुक्त करने की मांग हुई है।

