देहरादून : साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,जिसके चलते ठगाें ने एक व्यक्ति से एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई और डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत करने के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की है। थाना प्रभारी रायपुर ने कहा कि दुर्गा प्रसाद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रायपुर ने शिकायत में कहा कि गूगल पे से तीन बार एक हजार रुपये का फास्ट टैग रिचार्ज किया, जो तीनों बार फेल हुआ और जब 24 घंटे के बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर को कॉन्टैक्ट किया नंबर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये गायब और कुछ देर में ही पैसे वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसने खाते में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए।
ये ऐप की गई डाउनलोड,अकाउंट से पैसे गायब

