रसगुल्ले ने ली जान,एक की मौत

यूपी के आगरा से अजीबोग़रीब मामला सामने आया है जिसके चलते एत्मादपुर में देर रात कस्बे के विनायक भवन में खंदौली में शादी में रसगुल्ला के म=बवाल पर मौत भी हो गई। शादी में रसगुल्ले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और जमकर चाकूबाजी हुई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। ख़बरों की माने तो,देर रात कस्बे के विनायक भवन में खंदौली के व्यापारी वाकर के दो बेटे जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान के रहने वाले उस्मान की बेटियों से हो रही थी। 
शादी की आधी रात को रसगुल्ले को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते झगड़े में चाकू चलने लगे। चाकू लगने से कई लोग घायल हो गए। बरात में आए 20 साल के सनी पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई। कई घायल भी हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *