बाबा केदार के कपाट हुए बंद,छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में विराजेंगे बाबा

रुद्रप्रयाग : बीते दिन जहां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए थे वहीँ आज गुरुवार सुबह बाबा केदार के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए। सेना की मराठा रेजीमेंट  के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।  29 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान की जाएगी। 

आज भैयादूज के पावन पर्व पर भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया है। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर भक्तों के दर्शनों के लिए कुछ देर मंदिर परिसर में दर्शन को रखा उसके बाद प्रस्थान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *