हरिद्वार के मदरसे से बांग्लादेशी समेत 3 आतंकी गिरफ़्तार

हरिद्वार : यूपी एटीएस ने हरिद्वार के सलेमपुर से बांग्लादेशी समेत तीन आतंकियों को पकड़ा है । आतंकियों की इस गिरफ़्तारी से इलाक़े में दहशत का माहौल है। पकड़े गए आतंकियों में से बांग्लादेशी आतंकी ‘अलीनूर’ सलेमपुर में रहता था। और यहीं एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के नाम पर ज़हर घोल रहा था। इसके साथ पकड़े गए 2 अन्य आतंकी जिसमे एक रूड़की से मुदस्सिर और दूसरा यूपी के देवबंद से है जिसका नाम ‘क़ामिल’ बताया जा रहा है। ये तीनों हरिद्वार के सलेमपुर इलाके में बच्चों को बेहला-फुसलाकर गजवा-ए-हिंद की फौज खड़ी कर रहे थे। लेकिन एटीएस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
बता दें कि एनआईए ने अगस्त में भोपाल से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में पता चला कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आतंकियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के बाद यूपी एटीएस एक्शन में आ गई और हरिद्वार के सलेमपुर में बांग्लादेशी आतंकी अलीनूर, रुड़की के उसके साथियों की जानकारी मिलने पर 30 सितंबर की रात 8:30 बजे एटीएस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ छापा मारा था। टीम ने दोपहर ढाई बजे से आतंकियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया। अलीनूर, मुदस्सिर और कामिल को सिडकुल के दादपुर गोविंदपुरी से उठाया था जबकि टीम ने ज्वालापुर के कपड़े की दुकान पर भी छापा मारा। वहां से दुकान संचालक अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि अलीनूर का संबंध आतंकी संगठन क्यूआईएस और जेएमबी से है।