महिला डॉक्टर स्थानांतरण मामला : सीएम धामी ने रद्द किया ट्रांसफर

देहरादून : देहरादून में महिला डॉक्टर निधि के स्थानांतरण के बाद महिला द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। महिला डॉक्टर के इस्तीफ़े की ख़बर के बाद इस मामलें में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए स्थानांतरण के आदेश को रद्द करने के आदेश देने पड़े। फिलहाल यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस पर डॉ. निधि अपने दो मेडिकल स्टाफ के साथ उनके घर पहुंचीं। सचिव की पत्नी की जांच करने के बाद डॉक्टर ने जरूरी परामर्श दिया। उसके बाद डॉ.निधि ने ब्लड प्रेशर जांचने की भी बात कही। डॉ. निधि ने बताया कि बीपी इंस्ट्यूमेंट बाहर कार में छूट गया था, जिसे लेने उन्होंने स्टाफ को भेजा।

आरोप है कि इस पर सचिव की पत्नी गुस्से से आगबबूला हो गई। और मोबाइल फोन पर बात करते हुए डॉक्टर के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई। डॉ.निधि उनियाल इस पर आपत्ति जताते हुए अपने स्टाफ के साथ अस्पताल लौट गईं। डॉ.निधि ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सचिव की पत्नी से माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन डॉ.निधि ने कहा उनकी कोई गलती नहीं है तो वह क्यों माफी मांगे यह कहते हुए इनकार कर दिया।