देहरादून : राज्य कर्मचारियों को न्यू ईयर पर चार फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है। डीए की फाइल मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए गई है। मुख्यमंत्री धामी राजधानी पहुंचे हैं आज ही फाइल पर अनुमोदन मिल जाएगा। इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का अनुरोध जताया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है। अब सीएम के निर्णय का इंतज़ार है। वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है.कर्मचारी हित में सरकार ने पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है।
प्रदेश में चार फीसदी डीए की कर्मचारियों को सौगात

