डोरंडा कोषागार मामला : लालू यादव की जमानत याचिका ख़ारिज़

झारखंड : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला के मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से दायर अपील सह जमानत याचिका पर सुनवाई आज शुक्रवार को टल गयी. अदालत के नहीं बैठने के कारण लालू प्रसाद की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई. इस मामले में 8 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।
डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर अपील सह जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी. कोर्ट के नहीं बैठने के कारण लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी. आपको बता दें कि कुल पांच मामलों में चार मामलों में लालू प्रसाद को जमानत मिल चुकी है. डोरंडा कोषागार मामले में जमानत के लिए उनकी ओर से हाईकोर्ट में याचिक दाखिल की गई है। बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि डोरंडा कोषागार मामले में जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होने की संभावना है।