हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार से हर दिन आपराधिक घटनाओं का निकलना आम सा हो रहा है अब पिता की हैवानियत से भरा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपकी रूह काँप उठेगी। शहर के सिडकुल थाना क्षेत्र में पिता ने दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी थी जिसमें अब खुलासा हुआ है,पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पिता ने चौंकाने वाली बात कही है। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस हैरान रह गई। पिता ने बताया है कि लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर पिता ने ही ब्लेड से गला रेतकर कलेजे के टुकड़े की हत्या की और इसके बाद अपनी जान देने की कोशिश की, खुद भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन वह बच गया।
बीते दिन बुधवार को पुलिस ने उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार किया और साथ ही गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया। सिडकुल थाना इलाके में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर दो साल की मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ब्लेड, जूते और टी शर्ट मिली थी।मामलें में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा किमृतक की शिनाख्त बच्ची पुत्री कुलदीप सिंह निवासी बागपत के रूप में हुई थी। छानबीन में पता चला कि कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है और वहीं फैक्टरी में काम करने वाली शबाना के साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। यह मृतक बच्ची इन दोनों की ही संतान थी।
शबाना शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर बेटी को मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसके बाद शबाना बेटी को लेकर अपने घर बिजनौर चली गई। डालूवाला गांव में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को दबोच लिया। उसने जब बच्ची को मारा वो ऐसी करना नहीं चाहता उसपर शादी और धर्मांतरण का दाबाव बना रही थी और बच्ची का भी धर्म परिवर्तन कर देती इसी डर से कुलदीप ने ऐसा किया।

