Sensex Update :250 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 17650 

मुम्बई : भारतीय बाजार में हरियाली आई है। आज सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खोले गए है। सेंसेक्स लगभग 250 अंक ऊपर है तो वहीँ निफ्टी  में भी 80 अंकों की बढ़त है। सेंसेक्स फिलहाल 59,362.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17,687.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में एक-एक प्रतिशत तक ऊपर गया है। 

इससे पहले ग्लोबल मार्केट से गुरुवार को बाजार के लिए अच्छे संकेत मिले। अमेरिकी बाजारों में तीन दिन की गिरावट थमी। डाऊ जोंस 60 अंक तो नैसडैक 50 अंक ऊपर बंद हुआ। SGX निफ्टी में मजबूती नजर आ रही है। यह 70 अंकों की बढ़त के साथ 17,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 150 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजार में नकद में 23 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने नकद में 322 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *