भाजपा नेता सोनाली फोगाट मौत मामले में चौकानें वाला खुलासा,सभी हुए हैरान 

हिसार  : टिकटोक स्टार और बिग बॉस प्रतिभागी रही सोनाली फोगाट की मृत्यु के बाद संसाली खेज खुलासे हुए है जिसमें शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर रुक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को एप्लिकेशन दी है की उसने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान पर बहन से दुष्कर्म और हत्या की बात कही है।
आज बुधवार को सोनाली फौगाट की सास गोमती देवी, जेठ कुलदीप, बहन रेमन और रुकेश ने एक प्रेसवार्ता की और सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप गड़े है और साथ ही सुधीर को सोनाली की मौत का जिम्मेदार ठहराया और मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने सुधीर का नारको टेस्ट करवाने की भी मांग की। परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस परिवार की मदद नहीं कर रही है। 

गोवा सीएम ने कहा-गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की विस्तृत जांच कर रही है। सावंत ने कहा कि डॉक्टरों और गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह की राय को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *