देहरादून : कोरोना का ख़तरा फिर बढ गया है .और उत्तराखंड में मामलें बढ़ते हुए सामने आए हैं इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। मिलाकर 89427 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही फिर से मरीजों की मौत भी होने लगी है।स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, बीते दिन शुक्रवार को 1321 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली और छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, नैनीताल में पांच, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर में दो, टिहरी में एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93134 हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है।
प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित ,1 मौत

