उत्तराखंड में भी अग्निपथ की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध बरपा हुआ है। देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी खासतौर पर युवा विरोध प्रदर्शन हो रहा है । वहीं अब कांग्रेस भी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करने उतरे हैं। पार्टी ने आज बीते दिन शुक्रवार को योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर हल्द्वानी में लाठीचार्ज किए जाने को लेकर सरकार का पुतला भी फूंका है।
आपको बतादें कि हरिद्वार में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता की है और अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया है । और कहा कि 17 से 25 साल के साढ़े चार करोड़ युवा फौज की तैयारी कर रहे, उन्हें सरकार कहां से नौकरी देगी? कहा कि युवाओं की मांग जायज है, लेकिन गांधीवादी तरीके से आंदोलन करें। युवा कांग्रेस ने कहा कि अग्निपथ युवाओं के हितों पर डाका है। वहीं देहरादून में एसएफआई छात्र संगठन के सदस्य अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे। अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी पार्क गेट के समक्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उधर हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष सुमित्तर भुल्लर ने पत्रकारवार्ता की।
देहरादून में छात्र संगठनों का हंगामा,कांग्रेस का विरोध,अलर्ट जारी

