तेजी से बढ़े कोविड केस,पढ़िए आंकड़ा !

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। संक्रमण का दर भी लगातार बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि देश में दो हफ्ते के अंदर 32 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या इससे अधिक हो गया। वहीं, 63 ऐसे जिले हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट पांच से दस प्रतिशत के बीच है।

1. 24 घंटे में 1573 लोग संक्रमित पाए गए : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार जारी आंकड़ों के मुताबिक़, भारत में कोरोनावायरस के 1,573 नए मामले निकले हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 10,981 हो गई है। केरल में संक्रमण के चलते चार लोगों की मृत्यु भी हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,841 हो गई है।डेली पॉजिटिविटी रेट 1.30 प्रतिशत है। मतलब जितने लोग कोरोना की जांच करा रहे हैं, उनमें 1.30 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।19 से 25 मार्च के बीच ऐसे शहरों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी देखने को मिली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *