हरिद्वार की 11 वर्षीय मासूम बिटिया Minor girl brutality को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने चंद्राचार्य चौक पर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लोगों की नोंकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक लोगों का आक्रोश बना रहा।
वहीं इस मामले में पुलिस ने जाम लगाकर मार्ग बाधित करने पर 80 लोगों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शाम करीब छह बजे विभिन्न संगठनों के लोग चंद्राचार्य चौक पर मासूम को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। यहां कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गयी।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चंद्राचार्य चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना पाकर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।
लोग आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग पर अड़े दिखाई दिए। करीब एक घंटे तक लोगों ने जाम लगाए रखा। अधिकारियों की कड़ी मशक्क्त कर समझाने के बाद लोग माने।
वहीं ज्वालापुर पुलिस ने रानीपुर मोड़ पर सड़क जाम कर यातायात बाधित करने पर 80 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात लोगो के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

