योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो का इस्तेमाल करके सेक्स छमता को बढ़ाने वाले दवाई बेचने के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिस गिरोह को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से सामान भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, गिरोह का सरगना अभी फरार बताया गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 28 जुलाई 2021 को दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेस-1 के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में इस बात की शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि अश्लील वेबसाइटों पर संचालित होने वाले विज्ञापनों में सेक्स वर्धक दवा बेचने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव के चित्र का को साथ में लगाया जा रहा है। मामले की जांच रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। जब इसकी जांच हुई तो पाया गया है कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर लोकेशन के बाद यूपी के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर में छापेेमारी की।
आकाश शर्मा निवासी सेक्टर-8, मकान नंबर 1048, आवास-विकास कॉलोनी निकट सेंट्रल जेल, थाना जगदीशपुरा, आगरा और सतीश कुमार निवासी किशोरपुरा, थाना जगदीशपुरा, आगरा को कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा है। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने इस मामलें में कहा है कि बताया कि गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

