कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्कूल बंद करने की उठी मांग

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता कुँवर दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार कोरोना को लेकर अपनी गंभीरता का प्रचार कर रही है वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय से लेकर 10वीं व 12वीं की कक्षाओं का संचालन कर रही है। ये सरकार की असंवेदनशीलता का नमूना है। इस तरह का सरकारी फरमान राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रेस को जारी एक बयान में दुर्गेश ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है पर छात्रों के जीवन का कोई मोल सरकार की नज़रों में नहीं है। उत्तराखंड समेत समूचे देश में हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग की सुरक्षा को देखते हुए व छात्रों के सुरक्षित जीवन के लिए सरकार से शिक्षण संस्थानों के संचालन पर रोक लगाने व ऑनलाइन कक्षाएं चलाने तथा परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने की माँग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *