नैनीताल : अब उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सफारी अब महँगी हो गई है। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने जिप्सियों के किराए में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ा कर लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने खबर साँझा की है कि जिप्सी किराया पिछले कुछ सालों से नहीं बढ़ा था। लंबे समय से जिप्सी स्वामी किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन सभी बातों के मद्देनजर जिप्सी का चार्ज बढ़ाया गया है।
जिप्सी स्वामी पर्यटकों से तय शुल्क से ज्यादा नहीं ले पाएंगें। तेल के दाम बढ़ने की वजह से जिप्सी स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जिप्सियों का किराया बढ़ाने का स्वागत है। पांच साल से जिप्सी किराया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार कॉर्बेट प्रशासन ने जिप्सी का किराया बढ़ा दिया है, इस बात को मान लिया है।
कॉर्बेट नेशनल पार्क सफारी का किराया इस प्रकार है :
बिजरानी ज़ोन की सफ़ारी के लिए जिसका पुराना किराया 2000 रूपए था उसका किराया बढाकर अब 2500 कर दिया है , और झिरना ज़ोन जिसके लिए पहले 2200 रूपए देने पड़ते थे उसके लिए अब आपको 2800 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं दुर्गादेवी और गर्जिया ज़ोन के लिए भी अब 2800 रूपए देने होंगे , जिनका किराया भी पहले 2200 रूपए था।

