आज हरीश रावत को भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने राजनीति से संन्यास लेने को तैयार होने के लिए बोला है,क्योंकि प्रदेश सरकार में पौने पांच साल में 11056 लोगों को नौकरी का तोहफा दिया गया है,और 8527 पदों पर चयन की प्रक्रिया जारी है।जबकि 4097 पदों के लिए विज्ञापन भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर 23680 पदों में से या तो चयन हो चुके हैं या भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।
उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई भर्ती के आंकड़ों के माध्यम से पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधा है। उनियाल ने आज ये भी कहा कि हरीश रावत स्थान और समय बताएं, वह 3200 भर्तियों की सूची लाए हैं,ताकि वे संन्यास ले सके। उनियाल ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में ये बात कही। वह खनन और सरकारी नौकरियों के आंकड़े साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने ये भी कहा की भाजपा सरकार में 3200 नौकरियां भी दी गई होंगी तो वह राजनीति से संन्यास ले लें। आंकड़ों के जरिये शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि अब उन्हें संन्यास लेने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने रावत पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि बढ़ती उम्र में उनकी याददाश्त कमजोर पड़ने लगी है।

