THDC में हिस्सेदारी के लिए प्रदेश सरकार ने झोंकी ताकत 

देहरादून :  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 25 फीसदी हिस्सेदारी की कानूनी जंग जीतने के लिए उत्तराखंड सरकार ने पूरी झोक दीं हैं। सचिव ऊर्जा, सचिव वित्त और सचिव सिंचाई की तरफ उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश ने शपथपत्र दाखिल करने के लिए छह हफ्ते का समय मांगा है।कोर्ट ने 25 जुलाई की तारीख तय की है। सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक़,न्यायालय इस मामले में चरणबद्ध ढंग से कार्यवाही करने वाला है। कई वर्षों की सुस्ती के बाद उत्तराखंड सरकार की पहल पर टीएचडीसी की हिस्सेदारी की लड़ाई में तेजी दिखी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस जंग को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के पक्षधर हैं। इसके लिए उसने न्यायालय से समय मांगा। न्यायालय ने छह हफ्ते में शपथपत्र दाखिल करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *