हरिद्वार में शुरू हुआ कोविड सुविधाओं का मॉक ड्रिल

प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल शुरू हो गया है। हरिद्वार जिले के अस्पताल कोविड की व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल आज सोमवार से हुआ है। देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है।कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रविवार को सामने आए 30 नए मामलों में देहरादून के 21,हरिद्वार के चार, नैनीताल के तीन और ऊधमसिंह नगर के दो मामले हैं।इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 लैब जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *