धामी सरकार का बड़े लक्ष्य पर निशाना,प्रदेश के लिए कही अहम बात 

आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से 2025 तक राज्य को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श राज्य बनाने का हमनें निर्णय  लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साधारण परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुना गया और सीएम धामी ने ये बातें द्रौपदी मुर्मू व नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के स्वागत में कहीं। 
 आज सोमवार को राजधानी ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में करीब 45 मिनट की देरी से पहुंचे जहां मंच से उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को एक बार फिर से 47 सीटें देकर प्रचंड बहुमत की सरकार तैयार की है और सरकार की जिम्मेदारी को और भी अधिक कर दिया है। आज प्रत्येक योजना जमीनी स्तर पर लागू हो रही है।उन्होंने ये भी कहा कि पहले राज्यसभा सांसद नरेश बंसल केंद्र में राज्य की समस्याओं के लिए पुरजोर वकालत कर रहे थे और अब नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का सहयोग भी मिल सकेगा। आज आयोजित इस कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी अपना संबोधन दिया, और यहां संचालन आदेश सैनी व प्रवीण सिंधू ने किया। समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर गौरव गोयल, पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *