मसूरी-देहरादून के लिए आया नया ट्रैफिक प्लान

पर्यटन सीजन में लोगों को जाम की परेशानी से छुटकारा दिलाने से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे किया जाएगा। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभाव में रहेगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने कहा है कि एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार हुआ है।इस प्लान के अंतर्गत, देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा।

देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां जेपी बैंड से दाहिनी ओर जाएंगी। देहरादून से चार दुकान, लाल टिब्बा, पिक्चर पैलेस की तरफ जाना यातायात किंगक्रेग से दाहिनी ओर बड़ा मोड़ होकर निकाला जाएगा। पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *