मनीष सिसोदिया के बाद उनके करीबियों पर शिकंजा,ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी 

लखनऊ : दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर ईडी और सीबीआई की रेड के बाद अब उनके ख़ास लोगों पर शिकंजा कैसा जा रहा है,जिसके चलते आज दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लखनऊ, गुरुग्राम और हैदराबाद में करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की है। लखनऊ के विभूतिखंड में मनीष सिसोदिया के करीबी मनोज राय के यहां ईडी ने रेड डाली है। इस विषय में सीबीआई हाल ही में मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की भी सीबीआई जांच कर चुकी है।

सिसोदिया का दावा था कि सीबीआई की टीम को लॉकर में कुछ भी नहीं मिल सका था,और जांच में भी मनीष सिसोदिया ने पूरा सपोर्ट किया था। सिसोदिया पर शराब नीति में बदलाव कर दिल्ली सरकार को राजस्व पहुंचाने का आरोप है जिसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *