पत्नी के खाना न देने पर पति ने की हत्या,बताया पूरा सच 

देहरादून :  आज देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से सनसनी हो गई है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगता था। बीते दिन सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *