प्रदेश में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल,बजट पास 

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टलों को बनाने की इजाजत देदी है।  इसके लिए 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी गई। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *