देहरादून : अयोध्या में जहां रामलला की प्रतिमा की मूर्ती सामने आई है वहीँ प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश में बेहद जोश और उत्साह का माहौल बना हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड भी राममय हो गई है। इसी कड़ी में देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र है। शहर में बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाएगी। जिसके चलते अगले चार दिन तक देहरादून में यातायात पर प्रभाव पड़ने वाला है।
देहरादून के घंटाघर पर दिखे श्री राम, खून सुन्दर लग रहा बाजार
दून के झंडा बाजार के रहने वाले रोशन राणा भगवान की मूर्तियों को नए रंग-रोगन के साथ मंदिरों को सजाने में लगे हुए हैं। रोशन मंदिरों के कायाकल्प को बखूबी काम कर रहे हैं। वो जो अपने खर्च से ही पुराने मंदिरों को संवारने में लगे हैं।