देहरादून : आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजनों में भाग लेंगे। सीएम धामी राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। उन्होंने शहीदों को नमन किया और सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए।
राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी होंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है। सड़क और रेल कनेक्टिविटी से पहाड़ के लोगों की जिंदगी आसान होगी। पहाड़ के उत्पाद रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

