गौरतलब है कि आज शुक्रवार को फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनाई गई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती नज़र आ रही है। महाराष्ट्र में लोगों को यह फिल्म मुफ्त दिखाने की पहल हो रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी नेता जनता के लिए मुफ्त शो का आयोजन करने वाले हैं। महाराष्ट्र में आज शुक्रवार, 19 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे ‘मैं अटल हूं’ का मुफ्त शो का आयोजन किया गया है।

