स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में उत्तराखंड के कई पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गयाहै। यह सम्मान सभी अधिकारियों को आज स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में दिया गया,आज इस कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों सम्मान नवाज़ा। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए  उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के तौर पर दिया गया।  इन सबको कुंभ मेला में ड्यूटी करने पर यह विशेष सम्मान दिया गया है। 

आपको बतादें इसी दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया और समस्त पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर,अपने दायित्वों का पूर्ण लगन से निभाने काआह्वान किया।और उनके फ़र्ज़ पर उन्हें सदैव ईमानदार रहने की सीख दी।  उन्होंने कहा कि हम सभी जानते है कि देश को आजादी कठिन परिश्रम और एक लंबी लड़ाई के बाद मिली है, इसलिए देश की आजादी को बनाए रखना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उत्तराखण्ड पुलिस छोटी पुलिस जरूर है, लेकिन सबको पता है कि हम एक्टिव और मॉर्डन हैं। हमारे काम इतने बड़े हैं, जिनको राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। 

उत्कृष्ट सेवा सम्मान पाने वाले अधिकारीयों की सूची —

डीएसपी पिथौरागढ़ ओमप्रकाश ,आरआई  पुलिस मुख्यालय इंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसआई एसडीआरएफ बलवीर सिंह ,एसआई दीपक नौटियाल,प्लाटून कमांडर पप्पू सिंह ,लीडिंग फायरमैन अजय प्रकाश सेमवाल (देहरादून)

सराहनीय सेवा के लिए सेवा सम्मान चिह्न पाने वालो के नाम 

  1. इंस्पेक्टर रचना सागर श्रीवास्तव 
  2. इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस ज्योति प्रसाद पसबोला 
  3. प्लाटून कमांडर पीएसी चेतन प्रसाद बहुगुणा 
  4. एसआई सशस्त्र पुलिस श्यामलाल उत्तरकाशी 
  5. एसआई कमल सिंह 
  6. एसआई दिगंबर प्रसाद 
  7. प्लाटून कमांडर आईआरबी किशन सिंह 
  8. एसआई राजें सिंह 
  9. एसआई पूरन चंद पंत 
  10. एएसआई जयकृत सिंह 
  11. एएसआई विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी 
  12. लीडिंग फायरमैन अल्मोड़ा  हरीश राम टम्टा 
  13. हेड कांस्टेबल राजें सिंह राणा 
  14. हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव 
  15. कांस्टबेल किशन राम एलआईयू पिथौरागढ़ 
  16. कांस्टेबल पूरन सिंह 
  17. कांस्टेबल विवेक डबरा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *