असम में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की गई जान-27 गंभीर

आज बुधवार सुबह असम में बड़ा दखद सड़क हादसा हुआ है। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से जा भिड़ी और 14 लोगों की मौत हो गई। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान को निकले थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई और बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *