उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में मलबा गिरने से हुए हादसे में 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन जारी है। बैकअप के लिए एक और मशीन इंदौर से मंगवाई गई है। वर्तमान में काम कर रही मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर बैकअप मशीन का इस्तेमाल होगा। ताज़ा खबर है कि अभी तक 24 मीटर तक ड्रिलिंग हुई है आज शुक्रवार सुबह ड्रिलिंग के वक्त एक बोल्डर मशीन के आगे आया था। अमेरिकी ऑगर मशीन से 900 एमएम व्यास के करीब करीब 10 से 12 पाइप डाले जाएंगे। सरकार ने प्लान दर प्लान बना लिए लेकिन पांचवें दिन तक भी मजदूर बाहर की आबोहवा में चैन की सांस नहीं ले पाए। 900 एमएम व्यास के करीब 10 से 12 पाइप डाले जाने हैं।
Tunnel Rescue Sixth Day : 24 मीटर तक हुई ड्रिलिंग, यहां से आई और मशीनें

