हरिद्वार में निकली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा,गंगा का हुआ दुग्धाभिषेक

हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी द्वारा दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार में शुरू हुई है। यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा उपस्थित हैं। यह यात्रा दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकल चुकी है।
आज सुबह कांग्रेस की यह परिवर्तन यात्रा साढ़े 11 बजे दूधाधारी चौक से हरकी पैड़ी के लिए निकल चुकी है। हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक किया गया जिसके बाद वहां से ज्वालापुर के लिए निकलेगी। ज्वालापुर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भेल में जनसभा होगी और फिर बहादराबाद के लिए यात्रा रवाना होगी। बहादराबाद में जनसभा के बाद यात्रा रुड़की के लिए कुछ करेगी। रविवार को यात्रा देहात विधानसभा क्षेत्रों में रहेगी। सोमवार को यात्रा फेरूपुर से कनखल पहुंचेगी और यहां जनसभा होगी। इससे पहले यात्रा की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और सह प्रभारी दीपिका पांडे समेत कई नेताओं ने गंगा पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की पहले से जानकारी किसी को नहीं थी यहां तक की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी समेत कई कांग्रेसी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने मायापुर में 100 लोगों को सदस्यता, बैठक और गंगा पूजन किया गया था। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत कई स्थानीय नेताओं को नहीं दी गई। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में कांग्रेसी हरकी पैड़ी पहुंचे। इस आयोजन की जानकारी और बैठक की खबर  नहीं मिली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *