हरिद्वार: हरिद्वार में कल देर रात सिडकुल इलाक़े के पास दो कंकाल मिले है । कंकाल मिलने के बाद इलाक़े में सनसनी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंची और जांच में जुट गई। शुरुवाती जांच में पुलिस ने बताया कि जहां ये दोनों कंकाल मिले है उसके पास ही एक पेड़ से दो फंदे भी मिले है , और अभी इन दोनों कंकालों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है लेकिन ये दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल बताया कि रात को बहुत अँधेरा होने की वजह से खाई में उतरना संभव नहीं था। इसके बाद रात को ही खाई के चारों ओर बिजली की व्यवस्था की गई और खाई में उतरकर दोनों कंकालों को बाहर निकला गया। और हमने फोरेंसिक की टीम को भी बुला लिया था। और इन कंकालों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों शव पूरी तरह से सड़ चुके हड्डियां भी नीचे ज़मीन पर गिरी मिली है। बाकी मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि ये हत्या है या आत्म-हत्या ?

