‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव काफी फेमस ब्लॉगर हैं। एलवीश को जबरन वसूली कॉल मिली है। एलवीश ने मामला पुलिस में दर्ज कराया है। 25 अक्तूबर को गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज किया गया। एल्विश ने पुलिस से कहा है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए फोन कॉल आई। मीडिया कहबर में सामने आया है कि एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन आया है और जबरन वसूली कॉल के बाद एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एल्विश ने अभी तक मामले और कॉल पर कोई बात नहीं कही है। यूट्यूबर ने गुरुग्राम पुलिस से मदद मांगी है, और वे मामले की जाँच कर रहे हैं। एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद से ही खबरों में हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने। फैंस, एल्विश की गर्लफ्रेंड की पहचान जानने के उत्सुक हैं।
एल्विश यादव को आई फोन कॉल, एफआईआर दर्ज

