दिलीप कुमार की मौत का सदमा नहीं सह पा रहीं सायरा बानों,हुईं अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार और सायरा बाणों की मोहब्बत के चर्चे इस कदर हैं की उन्हें दो जिस्म एक जान की तरह लोगों में पहचाना जाता है अभी हाल ही में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा जिसके बाद अभिनेत्री सायरा बानो बुरी तरह टूट गयीं। हर जगह के साथ साये की तरह दिलीप कुमार का साथ निभाने वाली उनकी पत्नी सायरा उनकी मौत के सदमें से ऐसी दुखिन हुईं है कि खुद भी बीमार पड़ गयीं हैं। जी हाँ ताज़ा मिली खबर के मुताबिक़ पिछले 3 दिनों से उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बीपी सामान्य नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। ऐसे में वो तीन दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो उन्हें तीन चार दिन अस्पताल में और रहने  डॉक्टर्स ने बोला है। 

सभी का उनकी तबियत पर मानना है कि इस तबीयत की वजह दिलीप कुमार का चले जाना है। सायरा बानो दिलीप साहब के जाने के बाद से ना किसी से मिलती हैं और ना किसी से कुछ बोलती हैं। उनकी पूरी दुनिया दिलीप साहब थे और अब जब वो नहीं है तो सायरा बानों की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। 7 जुलाई  को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी अंतिम विदाई पूरी राजकीय सम्मान के साथ हुई थी।

बेहद ख़ूबसूरत और अपनी जबरदस्त अदाकारी से लाखों दिलों की धड़कन बनीं मशहूर अभिनेत्रि सभी का दिल जीतने में सफल रही हैं। उनकी फिल्म अंदाज-ए-बयां ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। स्कूल से ही उन्हें अभिनय से लगाव था और उन्हें वहां अभिनय के लिए कई पदक मिले थे। सायरा कहती हैं कि 12 साल की उम्र से ही वह अल्लाह से दुआ मांगती कि वह उन्हें अम्मी जैसी हीरोइन बनाए्ं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *