राहुल पीएम और अजय राय सीएम, कहा से उड़ी ये खबर ?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मामले में सपा व कांग्रेस के बीच निशाने बाजी जारी है वहीँ इन बातो के बाद अब पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश का भावी पीएम बताने के पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया। अब कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी को 2024 में पीएम बनाने और 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुख्यमंत्री बनाने के पोस्टर लगे हैं।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में किसानों को एमएसपी देने, बुजुर्गों को पेंशन देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नौकरियां देने और जातिगत जनगणना कराने जैसे वादे किए गए हैं। पोस्टर में जनता से कांग्रेस के साथ आने की भी अपील भी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर मजे लेने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *