देहरादून : केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल हो गई हैं। बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक के लिए पूरी तरह भर चुकी हैं। बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल है और उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने कहा कि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हैं।
केदारनाथ हेली सेवा फुल, 15 नवंबर कपाट बंद

